{"_id":"594d61a44f1c1b25588b4638","slug":"shalini-massacre-baba-s-gun-license-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी हत्याकांड: बाबा की बंदूक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शालिनी हत्याकांड: बाबा की बंदूक का लाइसेंस निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालिनी हत्याकांड में नामजद बाबा रामकुमार की बंदूक का लाइसेंस जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की थी। रामकुमार इन दिनों जेल में है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव भिलावां निवासी मनोज यादव का अपनी पत्नी रेखा यादव से काफी समय से विवाद चल रहा है। रेखा पति से अलग शाहजहांपुर में रहती है। उसके बच्चे मनोज के साथ रहते थे। छह अप्रैल को रेखा ने 16 वर्षीय पुत्री शालिनी की हत्या कर कॉलेज परिसर में ही शव जलाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अधजला शव कब्जे में ले लिया था। रात में ही रेखा की ओर से ससुर रामकुमार, पति मनोज, मनोज की महिला मित्र नीरज और गांव के ही शिवसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि रामकुमार की एकनाली बंदूक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने लाइसेंस निलंबित कर दिया है।