{"_id":"61b84add917f1949d1479fc4","slug":"shahjahanpur-police-arrested-three-smugglers-with-17-and-a-half-kilograms-of-charas-had-already-smuggled-across-the-border-many-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पुलिस ने साढ़े 17 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, पहले भी कई बार कर चुके हैं बॉर्डरपार तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर: पुलिस ने साढ़े 17 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, पहले भी कई बार कर चुके हैं बॉर्डरपार तस्करी
Tue, 14 Dec 2021 01:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:12 PM IST
सार
एसटीएफ, एसओजी और आरसी मिशन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 10.50 बजे भावलखेड़ा सीएचसी तिराहे से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को साढ़े 17 किलो चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर और बरामद चरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साड़े 17 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी कई बार नेपाल से तस्करी कर चुके हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ, एसओजी और आरसी मिशन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 10.50 बजे भावलखेड़ा सीएचसी तिराहे से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को साढ़े 17 किलो चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार बबलू कुमार सोनकर, रामकुमार निवासी ग्राम किसुआपुर, थाना नानपारा, बहराइच और मो. हनीफ निवासी अल्लापुखा मौजा कुरवारी, थाना मटेरा, बहराइच ने बताया कि वे लोग बार्डर पार कर नेपाल से चरस लेकर आते हैं। बरामद चरस वे लोग सहारनपुर में रहने वाले एक डॉक्टर को देने जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि वह उन लोगों को सुबह सहारनपुर रोडवेज बस स्टैंड पर मिलता। वे लोग सहारनपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने कबूला है कि इससे पहले भी वे लोग कई बार बार्डर पार कर नेपाल से चरस लाकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी उप्र में सप्लाई कर चुके हैं। तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।