फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur history-sheeter killed the beat

शाहजहांपुर के हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार दिया

Tue, 30 Jun 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर/हरदोई।
शाहजहांपुर/हरदोई। Updated Tue, 30 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur history-sheeter killed the beat
चोरी के इरादे से दो साथियों के साथ एक घर में घुसे शाहजहांपुर के हिस्ट्रीशीटर की गांव के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। गांव वालों से घिरता देख उसके दोनों साथी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी का शव कब्जे में लेकर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा (हरदोई) के गांव कंथरी में रहने वाले खेतई ने सोमवार रात करीब दो बजे घर में कुछ लोगों की आहट सुनकर शोर मचाया तो परिवार के लोगों के साथ मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। खेतई ने उठकर देखा तो आंगन में कुछ लोग सोलर लाइट खोलने की कोशिश कर रहे थे। परिवार वालों ने घर में घुसे लोगों को ललकारा तो उन्होंने चाकू निकाल लिया। इस बीच शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग भी आ गए। घर में चोर घुसे होने की बात फैली तो लोगों ने घर को घेर लिया। ग्रामीणों से घिरा देखकर चोरों ने भागने की कोशिश की लेकिन उनमें से एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जबकि दो लोग भागने में सफल रहे। पकड़े  गए बदमाश की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो वह पड़ोसी गांव सिखराना का राजपाल उर्फ रजुआ निकला जो कांट (शाहजहांपुर) में आता है। पुलिस ने मौके से चाकू और पेचकश बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष पचदेवरा सियाराम सरोज ने बताया कि मारा गया युवक हिस्ट्रीशीटर था। कांट थाने में उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या आदि के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा पचदेवरा में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर/ हरदोई। शाहजहांपुर के हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष पचदेवरा सियाराम सरोज ने बताया कि भीड़ में फंस जाने से उसकी पिटाई हो गई जिससे मौत हुई है। मृतक के खिलाफ भी चोरी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मृतक के भाई बृजपाल ने बताया कि राजपाल सुबह शौच को निकाला था। पड़ोसी गांव में वह अपने चाचा रामसरन के यहां मिलने गया था। वहां पर उन लोगों ने उसे घेरकर उसकी हत्या कर दी। खेतई से एक साल पहले शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। उसके पांच पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed