फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur-Bisalpur road BKU discovered by Jam

शाहजहांपुर-बीसलपुर रोड पर भाकियू ने लगाया जाम

Fri, 26 Jun 2015 11:34 PM IST
निगोही।
निगोही। Updated Fri, 26 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
 तीन दिन से बिजली संकट से बेहाल ग्रामीणों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग पर वाहनों का चक्क्का जाम करके एक घंटे तक नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉवर कारपोरेशन के प्रभारी जेई और अन्य अधिकारियों से भाकियू नेताओं की बात कराकर उनका गुस्सा शांत करने के साथ जाम खुलवाया।
विज्ञापन

33 केवी के स्थानीय पॉवर सब स्टेशन के इनकमिंग समेत जिंदपुरा और विश्व बैंक के फीडरों वाली ट्रालियां गत 12 मई को ओवरलोडिंग से जल गई थीं। अगले रोज गांव बनासदेवी के रहने वाले देवेंद्र पाल सिंह ओर भगवान सिंह के नेतृत्व में तमाम ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया। डीएम के निर्देश पर दो दिन बाद सभी फीडरों की नई ट्रालियां लगाए जाने के बाद भी केबिल कनेक्शन जोडने में लापरवाही से तमाम गांवों के लोगों को बिजली नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

इसी के विरोध मे बीते दिन ग्रामीणों ने हमजापुर चौराहे पर प्रभारी जेई दिनेश दीक्षित का पुतला फूंका। इसका असर यह हुआ कि निगोही कसबे की बिजली चालू हो गई, लेकिन गावों तक बिजली नहीं पहुंची। इसी के विरोध में भाकियू राष्ट्रवादी गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह और माधुरी देवी के नेतृत्व में तमाम ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर जाकर कसबे की बिजली सप्लाई बंद कराने के साथ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक जाम लगा रहने से रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की बिजली अभियंताओं से बात कराई। उनसे सप्लाई में सुधार का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण वहां से हटे। प्रदर्शन में गिरिजा शंकर, मलिखान सिंह, हरीराम, सर्वेश कुमार आदि तमाम ग्रामीण शामिल रहे। इधर, पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन ग्रामीण अशोक सुंदरम ने बताया कि निगोही में सभी नई ट्रालियां चालू करा दी गई हैं। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिरने से वहां की 33 केवी लाइन शार्ट हो गई, जिसे शुक्रवार शाम तक ठीक करा दिया गया।



लेखपाल के बस्ता समेत राहत चेक चोरी
शाहजहांपुर। तिलहर तहसील के लेखपाल द्वारिका प्रसाद का बस्ता शुक्रवार को चोरी हो गया। बस्ते में फसली नुकसान से प्रभावित किसानों के 176 चेक भी चोरी हो गए।

इस संबंध में तिलहर के तहसीलदार ने वहां की एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी देने के साथ चोरी हुए चेकों का भुगतान नहीं करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार के अनुसार गांव पतराजपुर के 55 चेक, हरिकिशनपुर के 39, घटुई के 52, रुद्रपुर के 16 और घनश्याम गांव के 14 चेक चोरी हुए है। उन्होंने कहा कि इन चेकों का भुगतान पाने का प्रयास करने पर संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed