फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sevadar murder suspect taken in

   सेवादार की हत्या में कई संदिग्ध उठाए

Sun, 10 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
 नगर के प्रख्यात बालाजी धाम पर लूट तथा सेवादार की हत्या हुए एक सप्ताह बीत गया। मगर अभी तक घटना के संबंध में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। शनिवार को पुलिस ने मंदिर के पास की बस्ती में रहने वाले गिहार जाति के कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उधर, क्राइम ब्रांच तथा सर्विलांस टीम को भी इस मामले में अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। घटना के दिन मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक का फटा हुआ तकिया मिला था। इससे पुलिस सेवादार की हत्या लूट के बजाय किसी अन्य कारण से होने को ध्यान में रखकर तफ्तीश करने में जुटी थी, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली। अब पुलिस की तफ्तीश हत्या के साथ लूट की ओर केंद्रित हो गई है। आशंका है कि घटना के दौरान सेवादार ने किसी बदमाश को पहचान लिया होगा, जिससे उसकी हत्या कर दी गई। इसी के चलते पुलिस ने शुक्रवार रात मंदिर की बस्ती के पास रहने वाले गिहार जाति के आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। उधर, पुलिस के सर्विलांस के सहारे भी घटना का खुलासा करने के प्रयास जारी हैं तथा क्राइम ब्रांच  से भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन

यह है मामला
तीन अप्रैल की रात बालाजी धाम पर बदमाशों ने धावा बोलकर जमकर लूटपाट की और वहां सो रहे सेवादार गंगाप्रसाद के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में बालाजी धाम के पुजारी शिवराम द्विवेदी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट तथा हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed