फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sequrity in collectrate

कचहरी में चला चेकिंग अभियान

Wed, 28 Jan 2015 12:20 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
sequrity in collectrate

एसपी आरपीएस यादव ने मंगलवार को अचानक चेकिंग अभियान चलाया। कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को देखकर एपसी ने परिसर में पुलिस चौकी बनाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्यिाें से पूछताछ की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ने न्यायिक अधिकारियों से बात भी की। 

दोपहर करीब 12.30 बजे एसपी के साथ एएसपी सिटी एपी सिंह, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा, क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और पुलिस के जवान कचहरी परिसर में चेकिंग करने पहुंच गए। इस दौरान कचहरी में घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही एसपी ने बंदियों की हवालात को चेक किया। जिससें क्षमता से अधिक बंदी भरे हुए थे। 50 बंदियों की हवालात में 99 बंदी मिले। इस मामले में उन्होंने न्यायिकअधिकारी से बात करके हवालात को बड़ी करने की बात रखी। इस पर उन्होंने मामले में न्यायिक अधिकारियों से बात करने को कहा। विशेषकर कचहरी में शस्त्र लाने वालों पर निगाह रखी गई, लेकिन चेकिंग के दौरान शस्त्र के साथ कोई नहीं मिला। करीब एक घंटे चली चेकिंग में कचहरी में अफरातफरी मची रही। 

एसपी ने बताया कि कचहरी में आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखने के लिए कचहरी में पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके साथ कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। उन्होंनेे बताया कि हवालात और कचहरी गेट के बीच बंदियों की गाड़ी आने पर बहुत परेशानी होती है। बंदियों को गाड़ी को बैक करके निकालना पड़ता है। इसके लिए भी कोई रास्ता निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed