{"_id":"436f075c7fdfddccfc42ff221218913c","slug":"se-congressman-s-office-ransacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने की एसई ऑफिस में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसियों ने की एसई ऑफिस में तोड़फोड़
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती के बावजूद रात में घंटों आपात कटौती से गुस्साए कांग्रेसी मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धावा बोला, लेकिन एसई के न मिलने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया। नतीजे में दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। दफ्तर के सामने जेल रोड पर एसई आरएस प्रसाद का पुतला फूंका। इस बीच वहां पहुंचे एक्सईएन सिटी एकेशुक्ला का घेराव कर उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। आपात कटौती पर रोक लगाने का आश्वासन मिलने पर कांग्रेसियों का गुस्सा शांत हुआ।
इसलिए भड़का कांग्रेसियों का गुस्सा
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां ने पॉवर कारपोरेशन के अफसरों को आंदोलन करने की एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी। सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर पश्चिमी व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष नवाब हसन अंसारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। इसके बावजूद रात साढ़े आठ से साढ़े 12 बजे तक और सुबह चार से आठ बजे तक शहर में पॉवर कट लागू रहा।
एसई के न मिलने पर तोड़फोड़
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तसनीम खां सुबह होते ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए। कुछ ही देर में तमाम कार्यकर्ता भी आ गए। शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता भी पहुंच गए। वहीं अधीक्षण अभियंता का पुतला तैयार किया और नारेबाजी करते हुए एसई दफ्तर जा धमके। कर्मचारियों ने बताया कि एसई लखनऊ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां पलटी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। दफ्तर के गेट पर प्रदर्शन करके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष शाहिद अनवर कुरैशी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा, कृष्ण विनोद मिश्र, अनूप वर्मा, विश्वदीप अवस्थी, मुजीबउररहमान खां, फुरकान कुरैशी आदि शामिल रहे।