फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools in Jalalabad, jaitipura In the sports info

जलालाबाद, जैतीपुर के स्कूलों  में दी खेलों की जानकारी

Sat, 23 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Schools in Jalalabad, jaitipura In the sports info
प्रदर्शन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षकों ने बच्चों को खेलकूद की जानकारी देने का सिलसिला जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को विकास खंड जलालाबाद और जैतीपुर के स्कूलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद ने साथी व्यायाम शिक्षक बालिका डॉ. विनय गुप्ता के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा, प्राथमिक विद्यालय बैसरा-बैसरी, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालूपुर में छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया और आवश्यकतानुसार ही पानी खर्च करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में माल्हूपुर विद्यालय की रश्मि को पहला तथा इसी स्कूल की शवि को दूसरा स्थान मिला जबकि पूर्व माध्यमिक स्कूल भुड़ियाभूड़ की नीतू ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के प्रवेश कुमार, विकास, निशा तथा कीर्ति को सांत्वना पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक ने कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं बहाया जाना चाहिए। हमें जरूरत के हिसाब से ही पानी खर्च करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पीटी तथा व्यायाम शिक्षक बालिका डॉ. विनय गुप्ता ने व्यायाम और खेलकूद का प्रशिक्षण दिया। 

इस अवसर पर नरेंद्र पाल सिंह, डा. अनुराग शर्मा, डा. मंजेश कुमार, स्मृति पाठक, संजय मिश्रा, अरूण अग्निहोत्री, दीपिका, नेहा शर्मा, कृष्ण मुरारी प्रधानाध्यापक पृथ्वीराज, शारीरिक शिक्षक (अनुदेशक) विपिन अग्निहोत्री, अरुण अग्निहोत्री, सीमा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed