{"_id":"59d395844f1c1b9d538b57c6","slug":"salesmen-beaten-up-for-overrate-liquor-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवररेट शराब बेचने की शिकायत पर सेल्समैन ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवररेट शराब बेचने की शिकायत पर सेल्समैन ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती पर बंदी के बाद भी सोमवार रात गांव गंगसरा में शराब बेची जा रही थी। सेल्समैन ओवर रेट पर शराब बेच रहा था। विरोध करने पर सेल्समैन ने एक ग्राहक को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
सोमवार रात गांव उमरिया कल्यानपुर का एक युवक अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने पहुंचा। बंदी के बाद भी दुकान खुली थी और शराब की बिक्री की जा रही थी। सेल्समैन बंदी का हवाला देते हुए शराब को ज्यादा रेट पर बेच रहा था। युवक ने ज्यादा रुपये लिए जाने पर विरोध जताया तो उसका सेल्समैन से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सेल्समैन से युवक को पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबा होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
पिटे युवक ने मामले की सूचना यूपी-100 पर दी, लेकिन काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन