फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sadar police have arrested three forger

सदर पुलिस ने तीन जालसाज किए गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति का बीमा कराकर क्लेम के रुपए हड़पने की कोशिश करने के मामले में नामजद तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद की है। सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज में स्थापित रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी में बंडा के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी अरविंद कुमार एरिया सेल्स मैनेजर व बंडा निवासी विपिन कुमार वर्मा बीमा एजेंट के तौर पर काम करते थे। आरोप है कि एजेंट विपिन कुमार ने 28 फरवरी 2015 में बंडा क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी नूरमोहम्मद के नाम से बीमा कराया। जिस पर एरिया मैनेजर ने संस्तुति कर दी और बीमा आवेदन मंजूर होने के साथ ही बीमा रकम की पहली किस्त भी जमा हो गई। नामिनी के तौर पर नूरमोहम्मद के बेटे इरशाद हुसैन का नाम लिखा गया। चार जून 2016 को इरशाद हुसैन ने कंपनी से जालसाजी करके 1.24 लाख का क्लेम लेने के लिए बताया कि उसके पिता की 10 जनवरी 2016 को घर में ही अचानक मौत हो गई। कंपनी की फ्राड प्रिवेंशन टीम ने जब नूर मोहम्मद की मौत की जांच की तो पता चला कि जिस नूर मोहम्मद के नाम से बीमा कराया गया था उनकी 2014 में ही मौत हो चुकी थी और उस समय उनकी उम्र 70 साल थी। जबकि बीमा आवेदन फार्म पर नूर मोहम्मद के फोटो की जगह दूसरे की फोटो लगाई गई थी। मामला पकड़ में आने पर इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर विनोद कुमार ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा 19 जनवरी 2017 को दर्ज कराया था। मामले की जांच एसआई अनवर खलील कर रहे हैं। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed