{"_id":"9e808c8cc8adba0b3760aa23eb468308","slug":"rutine-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटल खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटल खंगाले
शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी आरपीएस यादव ने शहर में कई स्थानों पर चेकिंग की। हालांकि इस दौरान कोई खास मामला पकड़ में नहीं आया।
रविवार को शाम ढलते ही एसपी के नेतृत्व में इंटेलीजेंस की टीम, डॉग स्क्वायड, सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर जेपी तिवारी, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने सामूहिक रूप से अभियान चलाकर चेकिंग की। सबसे पहले बस स्टैंड पर सभी स्थानों चेकिंग की। साथ ही यात्रियों के सामान चेक भी किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी प्लेटफार्म भी चेक किए गए। इस दौरान चेकिंग टीम के साथ जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय और जीआरपी के अन्य जवान भी मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने छोटी लाइन रेलवे स्टेशन, होटल पैराडाइज होटल क्लासिक आदि की भी चेकिंग की। इस संबंध में एसपी ने बताया कि केवल रूटीन चेकिंग कराई गई थी, जिससे शांति व्यवस्था को बरकरार रखा जा सके।