डकैती को लूट लिखे जाने पर ग्रामीण भड़के
मानपुर गांव के मेवाराम के घर शनिवार की रात करीब एक दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया था। बदमाशों ने उनके बेटे विजय पर तमंचा तानकर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर 18 हजार रुपये और सात लाख के जेवर लूट लिए थे। इसके बाद पड़ोसी सेवाराम के घर में घुसे बदमाश एक लाख कीमत के जेवर और नगदी लूटकर ले गए थे। आरोप है कि पुलिस ने अपने हिसाब से घटना में चार बदमाश शामिल होना दिखाकर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसका पता लगने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। गांव वाले बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।