फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus stoned narrowly escaped passenger

रोडवेज बस पर पथराव बाल बाल बचे यात्री

Sun, 18 Oct 2015 09:37 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sun, 18 Oct 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stoned narrowly escaped passenger
शाहजहांपुर डिपो की बस संख्या यूपी 27 टी/7491 को लेकर चालक हरजिंदर सिंह और परिचालक जुल्फिकार दिल्ली जा रहे थे। रविवार शाम आठ बजे बस खुटार के मुख्य चौराहे पर पहुंची तो दो बाइक पर सवार चार लोगों ने बस पर मिट्टी का तेल लादने का प्रयास किया। चालक ने ज्वलनशील पदार्थ को बस में रखने से इंकार कर दिया तो बाइक सवार गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

चालक बस लेकर पुवायां के लिए चला तो खुटार से एक किमी आगे बाइक सवार लोगों ने बस को ओवरटेक करने के बाद पथराव शुरू कर दिया। इससे बस का सामने का शीशा चकनाचूर हो गया और पथराव में कई यात्री घायल होने से बाल बाल बच गए। पथराव के कारण बस खाई के किनारे जा पहुंची। चालक हरजिंदर सिंह ने बमुश्किल बस को पलटने से बचाया। बस रुकने के बाद चालक, परिचालक और यात्रियों ने हमलावरों का पीछा किया तो वह एक बाइक संख्या यूपी 27/वाई 2926 को खेत में छोड़कर भाग निकले। बाइक में टंगे थैले में गांव कैमहरिया के सूरज सक्सेना की एचडीएफसी बैंक की पासबुक सहित अन्य कागजात मिले हैं।
विज्ञापन

चालक ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और खुटार थाने को दी। काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो चालक ने बस को हाईवे पर आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। पीछे से आई रोडवेज की अन्य बसों के चालकों ने भी जाम लगा दिया, इससे खुटार मार्ग वा दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। चालक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed