फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road accident in shahjahanpur

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 24 लोग घायल

Mon, 02 Feb 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर/मदनापुर।
शाहजहांपुर/मदनापुर। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
road accident in shahjahanpur
थाना मदनापुर क्षेत्र में गांव बन्नू नगरिया के पास कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार की दोपहर गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सल टूटने से पलट गई, जिसमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। हादसे के समय पीछे से आ रही एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली बचाने के प्रयास में उसका ट्रैक्टर पलट गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बरेली भेजा गया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा तालुके हरदेनी के रहने वाले करीब 50 लोग रविवार को नरपाल फौजी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंगलवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गांव बन्नो नगरिया के पास ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक्सल टूट गया। जिससे असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गई। इसी बीच गांव खड़सार की पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बचाने का प्रयास किया, वह भी पलट गया। हादसे में गांव के 70 वर्षीय हरपाल और किशन लाल की 65 वर्षीय पत्नी राजकोरी की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए लोग
अरविंद, राजनाथ, मिथिलेश, रामलखन, राजपति, सोमवती, ममता,  प्रियांशु, सुनीता, क्रांति, उपासना, मानेश्वरी, शिवानी, उल्फत, गोलू, सुमित, आशीष, सरोजा और अरविंद हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घायल भेजे गए बरेली
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें लेखराज, ज्ञानबहादुर, रामनरेश, रामदेयी और मोनिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed