{"_id":"f509e543fc2f4f8eede9fed491fbe52c","slug":"road-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर/ निगोही।
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में रहने वाले 42 वर्षीय महेश पाल की रविवार की रात गिरगिचा डालमिया चीनी मिल के पास खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। उधर, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महमूदपुर लालपुर निवासी 43 वर्षीय रीतराम की बाइक पुवायां रोड पर मुड़िया मोड़ के पास रविवार की दोपहर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ गई। घायल रीतराम ने देर रात शहर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
गांव हजरतपुर में रहने वाले बद्रीप्रसाद वर्मा के छोटे बेटे महेश पाल रविवार को गिरगिचा डालमियां चानी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना डालने आए थे। मिल में गन्ना उतारने के बाद रात करीब 11 बजे महेश ट्रैक्टर चालक के साथ वापस चल दिए। महेश गिरगिचा स्थित डालमिया चीनी मिल से कुछ ही दूर चले थे, तभी सामने से नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर गहरे खड्ड में जा गिरा। चालक तो ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन महेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए। पुलिस ने क्रेन से ट्रैक्टर हटवाकर महेश के शव को बाहर निकाला। घटना स्थल से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेश की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी माधुरी और तीन बेटे सुनील, सुधीर और आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महमूदापुर लालपुर में रहने वाले रीतराम रविवार दोपहर बाइक से अपने बेटे आदित्य को पुवायां से दवाई दिलाने जा रहे थे। रास्ते में मुड़िया मोड़ के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रीतराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आदित्य के मामूली चोट आई। घायल रीतराम को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सुनीता और तीन बेटे और दो बेटियां हैं।