फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident deaths in the ball of mistletoe crooks

बंडा के बदमाश की गोला में मार्ग दुर्घटना में मौत

Mon, 04 May 2015 11:53 PM IST
बंडा।
बंडा। Updated Mon, 04 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Road accident deaths in the ball of mistletoe crooks
कस्बे की रामनगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सोनू मिश्रा और उसके साथी लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव शेरपुर निवासी निवासी प्रदीप तिवारी उर्फ डब्बू की गोला थाना क्षेत्र में लूट की वारदात करके भागते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी मिलने पर सोनू के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने लखीमपुर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

पिता श्रीकांत की करीब बारह साल पहले मौत के बाद सोनू ने अपराध करना शुरू कर दिया था। वर्ष 2010 में बंडा थाने की पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की थी। इसके अलावा उस पर सीतापुर जनपद के थाना हरगांव में 397, 395, 412, 213 आर्म्स एक्ट की धारा 25,  गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हैं। वह प्रदीप तिवारी उर्फ डब्बू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। रविवार की रात लगभग 11 बजे दोनों बदमाशों ने गोला में अलीगंज रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास गांव कंधरापुर निवासी इंद्रपाल को तमंचों की बट से पिटाई करके नगदी लूट ली। गोला पुलिस के अनुसार बदमाश किसी दूसरी वारदात की फिराक में थे। इसी बीच लखीमपुर रोड पर गांव रजौरा मोड़ के पास लगभग 12 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। सोनू के घर में पत्नी मोनी, तीन वर्षीय पुत्र अंश, 15 वर्षीय भाई आशुतोष और मां गीता देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed