फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident A death

सड़क हादसे में एक की मौत

Sun, 10 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 रविवार सुबह करीब छह बजे कस्बा में मुख्य हाईवे पर परौर तिराहे पर थाना मिर्जापुर के गांव दोषपुर निवासी लालाराम (55) पैदल रोड पार कर रहे थे कि तभी मिर्जापुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। बाद में ट्रक को वाराकला चौकी पर जब्त कर लिया गया और चालक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


बाइक की टक्कर 
से दंपति घायल
पुवायां। गांव उमरसड़ा निवासी विशेस्वर दयाल रविवार को अपनी पत्नी कामिनी देवी के साथ किसी काम से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपति घायल हो गए। लोगों ने उन्हें पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कामिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


मारपीट करने पर चार 
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बंडा। कस्बे के मोहल्ला मुरादपुर की मरजीना ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शनिवार की शाम गर्मी अधिक होने के कारण छत पर बैठा था। जिस पर पड़ोसी अलाउद्दीन ने उसके पुत्र को छत पर बैठने से मना किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। मामले के तूल पकड़ जाने पर अलाउद्दीन, बबलू, जसरूद्दीन, दिलशाद आदि ने उसके घर में घुसकर पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। बचाने पर उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ  नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन के विवाद 
में किया जख्मी
बंडा। थाना पूरनपुर के गांव घुंघचियाई निवासी सुधाकर अवस्थी ने पुलिस को बताया कि बंडा के गांव उदयपुर खखरा उनकी जमीन है। जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह वह अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के पांच लोग खेत पर आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए राजेश की भी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed