{"_id":"0dcbfeabdd0ae61f133bb066c0ce0ea6","slug":"rnjisn-shoot-the-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन गोली मार कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन गोली मार कर किया घायल
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव शिवदासपुर निवासी जगपाल पुत्र नेमसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र गौरव के साथ शौच से गांव वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही नौबत सिंह पुत्र प्रेमराज, विमलेश उर्फ मुलायम व परवेज उर्फ कालेे ने रंजिशन गाली गलौज शुरू कर दी। जब इसका प्रतिरोध किया तो वे लोग हमलावर हो गये और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाये। किसी दौरान जगपाल का भाई रक्षपाल बीच बचाव के लिए आया तो इन लोगों ने फायर कर दिया। इससे रक्षपाल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन