फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   riport darj

क्लिपिंग बनाने के मामले में रिपोर्ट

Sun, 14 Dec 2014 06:47 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Dec 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
riport darj
अपहरण कर जान से मारने का प्रयास करने, नग्न कर क्लिपिंग बनाए जाने और सिर पर तेजाब डाले जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी पवन गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुवायां निवासी सत्यम वाजपेयी ने 25 नवंबर को एसके वाहन चालक रूपराम को पीट दिया था। इसके बाद 11 दिसंबर को उसने फिर से चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर वह पुवायां पहुंचा और तहरीर लिखाने लगा तो सत्यम ने राजीनामे की बात कहते हुए उसे एक स्थान पर बुलाया और अपहरण कर लिया। बाद में एक स्थान पर बंधक बनाकर नग्न कर अमानवीय कृत्य कर वीडियो क्लिपिंग बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की नियत से उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही सिर पर तेजाब भी डाला गया और बेहोश हो जाने पर मृत समझकर खुटार के पास फेंक दिया गया। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


रविवार को पुवायां पुलिस ने पवन की तहरीर पर सत्यम बाजपेयी, हरिओम, ईशान, बंटी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पवन ने बताया कि घटना के पीछे खुटार की शालिनी मिश्रा का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed