{"_id":"1d8d90587b5d7764ffca4dc04800b807","slug":"rickshaw-driver-tree-bodies-found-hanging-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक का पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक्शा चालक का पेड़ पर लटका मिला शव
शाहजहांपुर
Updated Tue, 19 May 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी रिक्शा चालक शकील का शव सोमवार सुबह सैनिक कॉलोनी के पास पंचपीर पर पेड़ से लटका मिला। शकील की मां अलीमन ने उसकी हत्या कर लाश पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस को मौके से किसी महिला की चप्पल भी मिली है।
अलीमन के मुताबिक, उन्नीस वर्षीय शकील रविवार रात रिक्शा चलाकर आने के बाद खाना घर पर खाना खाने बैठा था। तभी किसी का उसके मोबाइल पर फोन आ गया। बात करने के बाद वह खाना छोड़कर चला गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह कुछ लोगों ने पेड़ पर लाश लटके होने की जानकारी दी तो घर वाले वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाई। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से किसी महिला की चप्पल भी बरामद की हैं।
बताया जाता है कि शकील के मोहल्ले में ही किसी विवाहित महिला से संबंध थे। समझा जाता है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसकी हत्या कर लाश पेड़ से लटकाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।