फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reports on five including Center Administrator for mass mimicking

सामूहिक नकल के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक सहित पांच पर रिपोर्ट

Sat, 25 Mar 2017 12:14 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
 जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केएल वर्मा ने नकल के लिए बदनाम कटरी इलाके के दो परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर एक केंद्र व्यवस्थापक और चार कक्ष निरीक्षकों को सामूहिक नकल कराते रंगे हाथों पकड़ लिया। डीआईओएस ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को हाईस्कूल सांइस की परीक्षा में डीआईओएस डॉ. वर्मा के सचल दल ने कस्बे में थाने के सामने स्थित मलिखान सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। यहां कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे शिक्षक शैलेष स्वरूप को सामूहिक नकल कराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी सचल दल ने रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज हरसीपुर परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। इस परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक महेशपाल सिंह, कक्ष निरीक्षक सरिता कुमारी, बबलेश यादव और कन्हैया को सामूहिक नकल कराते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

    डीआईओएस ने परीक्षा की सुचिता को क्षति पहुंचाने और नकल कराकर छात्रों का भविष्य खराब करने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक तथा चारों कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1988 की धारा 3/7/9 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed