{"_id":"6390cc1ee2dfb68598e143a9fcbb02ca","slug":"reports-of-misconduct-lodged-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने दर्ज कराई दुराचार की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने दर्ज कराई दुराचार की रिपोर्ट
खुटार।
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर सो रही थी। इस बीच पड़ोस के आकाश और राजकुमार उसके घर घुस आए और उसे दबोच लिया। दोनों ने उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। राजकुमार ने उसके साथ दुराचार किया, जबकि आकाश दरवाजे पर रखवाली करता रहा। बाद में दोनों कहीं भी जानकारी देने पर मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
शनिवार को उसने मां के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह एसपी और डीएम से मिली। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, गांव और नगर के तमाम लोग आरोपी युवकों के पक्ष में थाने पहुंचे और बताया कि युवकों पर लगाया जा रहा आरोप पूरी तरह से गलत है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।