{"_id":"5766b2c14f1c1bbd4f11bcb9","slug":"reports-of-abduction-and-rape-on-the-order-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के आदेश पर अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाई के यहां मेहमानी में आई महिला को कुछ लोग अगवा करके ले गए और सभी ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने महिला के जेवर भी छीनकर ले गए थे। डीएम के आदेश पर घटना के पांच दिन बाद रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसमें चार आरोपियों को नामजद किया गया है। पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका मायका सिंधौली इलाके के एक गांव में है। उसका एक भाई पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर नगर से सटे एक गांव में रहता है। गर्मी की छुट्टियों में वह अपने भाई के घर आई थी। 14 जून की रात लगभग आठ बजे वह मकान के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई थी। तभी वहां खड़े आधा दर्ज लोगों ने तमंचा दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी और जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर सभी ने महिला से दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी दी और उसके जेवर छीन लिए। महिला ने चार आरोपियों को पहचान लिया था। आधी रात के बाद आरोपी महिला को गांव ढकिया मोड़ के पास फेंक गए। किसी तरह भाई के घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने भाई के साथ पुवायां कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरका दिया। इसके बाद पीड़ित ने डीएम से मिलकर इंसाफ की फरियाद की। डीएम के आदेश पर रविवार को पुलिस ने सिंधौली के गांव कोटावारी निवासी वीरपाल उर्फ वीरू, रामनिवास, रामसिंह, नन्हें और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।