फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on 11 people including former head of cow slaughter

गोहत्या में पूर्व प्रधान सहित 11 लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 08 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Mon, 08 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Report on 11 people including former head of cow slaughter
गोहत्या - फोटो : अमर उजाला
खुटार पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी के किनारे प्रतिबंधित पशु को काटा
विज्ञापन

मौके से तराजू, सींग, ओटा, खाल बरामद


सरकार के तमाम दिशा-निर्देशों और पुलिस, प्रशासन की सख्ती के बाद भी गोहत्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह पुवायां में एक गाय को काट डाला गया। पुलिस ने गांव करनापुर के पूर्व प्रधान हाकिम अली सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मांस का परीक्षण कराया गया है। 
खुटार पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी के पास कुछ लोगों ने एक गाय की हत्या कर दी। इस दौरान गांव गंगसरा के विहिप कार्यकर्ता मेवाराम, प्रियांशु, अनिल आदि निकले तो पूरा मामला देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर प्रतिबंधित पशु की हत्या करने वाले मांस आदि उठाकर मौके से भाग निकले। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर बजरंग दल, विहिप, भाजपा आदि के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे औैर मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रतिबंधित पशु की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।  कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तराजू, बांट, लकड़ी का ओटा, पल्ली, सींग, खाल आदि को कब्जे में ले लिया। पशु अस्पताल के डॉक्टर के जांच कराए जाने पर बरामद खाल आदि गाय की होने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने मेवाराम की ओर से गांव करनापुर के गुड्डू खां, बबलू खां, उसमान, गफ्फार, कासिम, दीन मोहम्मद, आलेनबी, सकील, गांव सकरापुर के महरोज, यावर को गोवध में नामजद कराया है। गांव करनापुर के पूर्व प्रधान हाकिम अली को गोहत्या में नामजद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed