फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report of murderous attack on ten including the block chief

ब्लॉक प्रमुख समेत दस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट 

Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।  Updated Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report of murderous attack on ten including the block chief
रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
बवाल की आशंका से जलालाबाद ब्लॉक कार्यालय पर पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

 ब्लॉक प्रमुख पर बीडीओ की कनपटी पर तमंचा लगाने का आरोप
 फर्नीचर तोड़ा, कपड़े और सरकारी अभिलेख फाडे़ का भी आरोप
 गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक कर्मियों ने ठप रखा कामकाज

ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ के बीच मंगलवार को हुए विवाद में पुलिस ने देर रात ब्लॉक प्रमुख समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। बवाल की आशंका से ब्लॉक कार्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक कर्मियों ने बुधवार को कामकाज ठप रखा।
मालूम हो कि मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख गोपाल वर्मा और बीडीओ सुधीर कुमार के बीच विभागीय कार्यों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने धक्कामुक्की कर उन्हें मारने का प्रयास किया था। बीडीओ ने थाना पुलिस को दी तहरीर में ब्लॉक प्रमुख गोपाल वर्मा पर आरोप लगाया कि वह उनसे नियम विरुद्ध कार्य के लिए दबाव बनाने लगे आपत्ति करने पर ब्लॉक प्रमुख ने उनसे हाथापाई कर दी और उनकी कनपटी पर तमंचा रखते हुए अपने 8-10 अज्ञात साथियों से कहा कि ‘इसको तब तक मारो जब तक यह मर न जाए।’ आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख व उनके साथियों ने कार्यालय में रखा फ र्नीचर तहस-नहस करते हुए सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। इस दौरान उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और बमुश्किल जान बचा पाए। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख और उनके साथ आए 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ  धारा 147, 148, 149, 323, 332, 353, 504, 506, 427, 307, 383, आदि में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर बुधवार को ब्लॉक से लेकर तहसील तक भारी गहमागहमी रही। बवाल की आशंका के चलते बुधवार को पूरे दिन ब्लॉक कार्यालय में एक एसआई समेत चार सिपाही तैनात रहे जबकि कर्मचारियों के न आने से वहां सन्नाटा पसरा रहा। अपने काम से आए ग्रामीण इधर-उधर भटकते देखे गए।
विज्ञापन

 
तो क्या बदली गई थी तहरीर!
ब्लॉक प्रमुख गोपाल वर्मा और बीडीओ के बीच हुए बवाल के बाद देर शाम कोतवाली पहुंचे बीडीओ सुधीर यादव की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में ब्लॉक प्रमुख गोपाल वर्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मारने के लिए दौड़े, लेकिन कुछ लोगों ने ब्लॉक प्रमुख को पकड़ लिया था। कहा, जो रिपोर्ट दर्ज हुई उसमें घटना क्रम को लेकर कई बिंदु नए आए है। कोतवाल केके चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed