{"_id":"574b3b9f4f1c1bd24c108d6d","slug":"report-not-being-recorded-against-dewan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दर्ज की जा रही दीवान के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं दर्ज की जा रही दीवान के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवान की पिटाई का शिकार दिव्यांग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकता रहा है, लेकिन अधिकारी उसकी सुनने वाला कोई नहीं हैं। उधर, दीवान और उसके चहेते नेता व पुलिसकर्मी पीड़ित को राजीनामा करने के लिए धमका रहे हैं।
नगर के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी दिव्यांग रवि गुप्ता ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आईजी, डीआईजी और एसपी को भेजे पत्र में बताया कि 15 मई को वह एक मुकदमे के संबंध में जानकारी करने पुवायां कोतवाली गया था। उसका आरोप है कि मुकदमे के बारेे में पूछने पर ड्यूटी पर तैनात हेड मुहर्रिर जयपाल सिंह गाली गलौज की थी। इसका विरोध करने पर उसे पीट भी गया। रवि ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी फोन से डीएम और एसपी को दी। 18 मई को तहरीर के आधार पर पुलिस ने रवि का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस दीवान को बचाने में जुटी है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि पुलिस और कुछ नेता समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। उधर, दीवान जयपाल सिंह ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है।