फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   report filed

अब थानों में दर्ज नहीं होती क्रॉस रिपोर्ट

Mon, 09 Mar 2015 11:40 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Mon, 09 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
report filed
 दबंगों द्वारा पीटे जाने के बावजूद पुलिस तीन लोगों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। दरअसल इन लोगों के खिलाफ दबंगों ने पहले ही एनसीआर दर्ज करा दी थी। जब पीड़ित रिपोर्ट लिखाने थाने आए तो पुलिस ने भी उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

बता दें कि एसपी ने क्रास रिपोर्ट लिखने से थाना प्रभारियों को मना किया है। इसका फायदा असरदार लोग पुलिस से मिल कर उठा रहे हैं। वे पुलिस से मिलकर पहले ही अपने विरोधियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा लेते हैं। इसके बाद विरोधियों को सबक सिखाते हैं। विरोधी पक्ष के लोग जब रिपोर्ट लिखाने थाने जाते हैं तो पुलिस पेशबंदी बताकर उनकी रिपोर्ट लिखने से मना कर देती है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है। शहजादपुर निवासिनी एक महिला ने पुलिस अक्षीक्षक को बताया कि गांव के ही चार दबंग लोगों ने पहले उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इस मुकदमे में राजीनामा की बात नहीं मानी तो आरोपी पक्ष के लोगों ने छह मार्च की दोपहर महिला के घर में घुसकर परिवार के सभी लोगों को पीटा। इसमें तीन लोगों के गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घायल जब रिपोर्ट लिखाने थाने गए तो पुलिस ने भी उनके साथ मारपीट की और रिपोर्ट नहीं लिखी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के परिवार वालों के खिलाफ  पहले से ही मामला दर्ज है। लिहाजा उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। क्रास रिपोर्ट अधिकारियों के आदेश पर ही दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिपोर्ट लिखाने को
लेकर हुआ था हंगामा
छह मार्च को होली थी। रंग चल रहा था। थाना क्षेत्र हथौड़ा गांव में सौहार्र्द को बिगाड़ने के लिए एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को बेरहमी से पीटा था और पुलिस से मिलकर एनसीआर दर्ज करा दी थी। जब दूसरा पक्ष गंभीर हालत में थाने पहुंचा तो पुलिस ने क्रास रिपोर्ट नहीं लिखी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ, तब कहीं उनकी रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed