{"_id":"64b7303592723b0e83858383e08fe0b2","slug":"report-filed-against-badmash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी की फटकार पर चार बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी की फटकार पर चार बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज
रोजा।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो गाड़ी पर सवार बदमाशों द्वारा किसान से 32 हजार रुपये लूटने के मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह की फटकार के बाद पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ये बदमाश मय वाहन के एक अन्य मामले में घटना के दिन कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हैं।
बता दें कि निगोही थाना क्षेत्र के पलिया गांव में रहने वालेे भगवानदीन से 30 जनवरी की दोपहर तीन बजे गाड़ी सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर 32 हजार रुपये लूट लिए थे। दो थानों के बीच क्षेत्राधिकार का मामला बताकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
इस घटना को सोमवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस के अनुसार इस मामले को एसपी सिटी ने गंभीरता से लिया और रोजा व आरसी मिशन के प्रभारियों को मौके पर भेजकर घटनास्थल का निर्धारण कराया था। घटना रोजा थाना क्षेत्र में पाई गई।
विज्ञापन
पूरे मामले की मॉनीटरिंग एसपी सिटी कर रहे थे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रोजा को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत रिपोर्ट लिखने के आदेश दिए थे। पुलिस ने आननफानन में पीड़ित भगवानदीन को उसके पलिया थाना निगोही से बुलवाया और तहरीर लेकर थाना सदर बाजार के मोहल्ला तारीन टिकली, इसी थाने के मोहल्ला जलालनगर के अब्दुल रहमान तथा महमंद जलालनगर के रहमान और फिरोज के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
रोजा पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों को एक छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है और वाहन को अपने कब्जे में लिया। अब बी वारंट के द्वारा आरोपियों को इस लूट के मामले में तलब किया जा रहा है।