फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   report file

दहेज उत्पीड़न में पति समेत दस पर रिपोर्ट

Wed, 11 Feb 2015 12:23 AM IST
परौर।
परौर। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
report file
दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट सीओ के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरूआ पटटी सनायक की रहने वाली फूलन देवी दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व यहां के गांव गियूडी निवासी विक्रम पुत्र बिजेंद्र के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था, लेकिन दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज न दे पाने पर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। भाई विदा कराने आया तो ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर दी। पिछले दिनों उसके पति आदि ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। मरा समझ कर गांव के पास बरूआ सनायक पटटी मौड पर डाल कर चले गये। पास पड़ोस के लोगों ने देखा तथा मायके वालों को खबर दी। काफी इलाज के बाद में सही हुई। थाना मदनापुर क्षेत्र का मामला होने के कारण जांच सीओ सदर को दी गई थी, लेकिन आरोपी पक्ष परौर थाना का होने के कारण सीओ जलालाबाद को दी गई। पुलिस ने थाना परौर में दस लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed