{"_id":"596280094f1c1b14598b457f","slug":"report-against-village-development-officer-accused-of-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गबन के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा में तैनाती के दौरान लाखों रुपये का गबन करने वाले ग्राम विकास अधिकारी शशि कपूर के खिलाफ बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम विकास अधिकारी शशि कपूर गौतम ने अपनी पूर्व की तैनाती विकासखण्ड बंडा की ग्राम पंचायत ददुरी में शौचालय निर्माण में 1620000 रुपयों के गबन के आरोप के साथ-साथ बंडा विकास खण्ड में तैनाती के दौरान वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों में खातों में रोक के बावजूद प्रधान के स्थान पर ब्लाक के एडीओ (पंचायत)/प्रशासक की सांठ-गांठ से अपनी नियुक्ति की ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपयों की धनराशि का भुगतान कर लिया था। जिसका चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने काफी विरोध भी किया था। मामले की जांच में षड्यत्र की परत दर परत खुलती चली गई। तत्कालीन बंडा ब्लाक के एडीओ (पंचायत) मनोज कुमार राना (अब हरदोई स्थानान्तरित) ने अपनी गर्दन फंसती देखकर गबन के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी शशि कपूर के खिलाफ बण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं इस ग्राम विकास अधिकारी ने वर्तमान में खुदागंज ब्लाक की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों से लगभग 25 लाख रूपये 14 वें वित्त की धनराशि बिना टेंडर प्रकाशित किए खातों में रोक के बावजूद आहरित कर ली थी जिसकी भी जांच चल रही है।
-डीपीआरओ कार्यालय से ग्राम पंचायतों की वित्तीय अनियमित्ताओं की कार्यवाही होती है। शशिकपूर गौतम के खिलाफ बंडा थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। धनराशि की रिकबरी कराई जाएगी और विभागीय कार्यवाई भी होगी। उग्रसेन यादव, जिला विकास अधिकारी शाहजहांपुर।
-गबन के आरोपी शशिकपूर गौतम ने बंडा ब्लाक की ददुरी ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की धनराशि में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की है जो गलत है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है अन्य विभागीय कार्यवाही भी होगी। धर्मेन्द्र कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी शाहजहांपुर।
विज्ञापन
-14वें वित्त की धनराशि में रोक के बावजूद भी भुगतान कराने वाली ग्राम पंचायतों की सूची बना रहा हूं। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजूगा। जो भी उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलेगा उसके अनुरूप कार्यवाही होगी। सुरेशपाल सिंह एडीओ पंचायत खुदागंज