फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Replaced by crop failure A farmer's life

फसल की बर्बादी ने ले ली एक और किसान की जान

Fri, 10 Apr 2015 08:47 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
Replaced by crop failure A farmer's life
बेमौसम बरसात से बर्बाद हुई फसल का सदमा गांव सिमरई के किसान चंद्रपाल बर्दाश्त नहीं कर सके। शुक्रवार की दोपहर हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। चंद्रपाल पर 92 हजार रुपये का बैंक कर्ज था और 16 अप्रैल को उनके बेटे रमेश का विवाह होने वाला था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिमरई गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रपाल के पास चार एकड़ जमीन है। इसमें उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। बेमौसम बरसात होने से चंद्रपाल की पचास फीसदी से ज्यादा फसल खराब हो गई थी। कटाई-गहाई के बाद सिर्फ 10 क्विंटल गेहूं की उपज ही उनके हाथ लगी थी। शुक्रवार की दोपहर चंद्रपाल अपने खेत से गेहूं की कटाई कर घर आए। कम उपज और 92 हजार रुपये का ओरियंटल बैंक ऑफ  कॉमर्स शाखा नेवाजपुर का कर्जा तथा 16 अप्रैल को बड़े बेटे रमेश की शादी का इंतजाम आदि चौतरफा दबाव से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिवार वाले जब अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी चंद्रपाल की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

चंद्रपाल की मौत की खबर सुनते ही गांव के लोग सन्न रह गए। उनकी पत्नी ओमवती, बेटे रमेश और गोवर्धन का बुरा हाल है। बता दें कि शुक्रवार को सिमरई के ही एक गांव में प्रदेश के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा किसानों को फसल बर्बादी का चेक वितरण कर रहे थे और सारा प्रशासनिक अमला खाद्य सचिव के साथ गुर्री गांव में था, लेकिन किसी भी अफसर ने चंद्रपाल के घर तक जाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed