फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Religion and married married lover

धर्म परिवर्तन करके रचाया प्रेमी से निकाह

Sat, 28 Mar 2015 11:02 PM IST
बंडा।
बंडा। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
 दिल्ली में प्रेम परवान चढ़ने के बाद बंडा के एक गांव का युवक लड़की को घर ले आया और धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। जानकारी पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की शिकायत की। लड़की ने पुलिस को स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने की बात बताई।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव का युवक दिल्ली में सिलाई कारखाने में काम करता है। इसी कारखाने में बिहार के दरभंगा की एक महिला भी काम करती थी। युवक का महिला के घर आना जाना होने के चलते उसके प्रेम संबंध महिला की बहन से हो गए। बृहस्पतिवार को युवक लड़की को लेकर गांव आया और शुक्रवार को लड़की ने इस्लाम धर्म कबूल कर प्रेमी से निकाह कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को मामले की जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता डॉ. महेश योगी, संदीप सिंह, अनिल सिंह आदि थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस गांव पहुंची तो युवक और धर्म परिवर्तन करने वाली लड़की गायब मिले। जिस पर युवक के परिवार वालों को थाने लाया गया। जानकारी पाकर युवक लड़की केे साथ थाने पहुंचा। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उसने मर्जी से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया है। पुलिस ने लड़की की बड़ी बहन से भी फोन पर बात की। उसने भी दोनों के स्वेच्छा से जाने और कोई एतराज नहीं होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने लड़की को युवक के घर भेज दिया। युवक को थाने में रखा गया है। एसओ रजी अहमद ने बताया कि लड़की के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे और उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर देर शाम तक थाने में लोगों का जमावाड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed