फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ration

राशन की दुकान के चयन में कराई परेड

Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
कलान (शाहजहांपुर)
कलान (शाहजहांपुर) Updated Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पिलुआ में राशन की दुकान के चयन के लिए प्राथमिक विद्यालय में हुई खुली बैठक में दोनों दावेदारों द्वारों बहुमत का दावा किए जाने पर पर्यवेक्षक एडीओ पंचायत विश्वनाथ सिंह ने पुलिस की मदद से लाइन लगवाकर गणना कराई। इसमें 723 मत निशा यादव ने पाए तो प्रस्ताव उनके नाम तैयार किया गया।
विज्ञापन

निशा यादव के विरोध में दूसरी तरफ से सुरेश यादव दावेदार थे। बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही दोनों पक्षाें ने अपने-अपने पक्ष में बहुमत का दावा किया था। इसी के बाद काउंटिंग की स्थिति बनी। हालांकि सुरेश यादव पक्ष को यह गवारा नहीं हुआ और उन्होंने पर्यवेक्षक पर पक्षपात का आरोप लगाते साथियों संग हंगामा किया। ऐसे में पुलिस ने सख्ती दिखाई और सुरेश यादव पक्ष को शांत कराया। तब कहीं काउंटिंग का काम दोबारा शुरू हुआ। निशा यादव के पक्ष में 723 और सुरेश यादव के पक्ष मे 377 मत होने की घोषणा की गई। इसके बाद भी सुरेश यादव के समर्थकों ने चुनाव अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बैठक की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की। तब एक बार पुलिस फिर सख्त हुई और हंगामा करती भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद एसडीएम को निशा के पक्ष में प्रस्ताव भेज दिया गया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक पांडे, प्रधान सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सुरेश यादव के समर्थक जो आरोप लगा रहे हैं, वो निराधार है। किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया।
-विश्वनाथ सिंह, एडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed