फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape with girl

शौच के लिए घर से निकली किशोरी से रेप

Sun, 08 Mar 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
rape with girl
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम खेत पर शौच के लिए गई 13 वर्षीय किशोरी से युवक ने आम के बाग में रेप किया। विरोध करने पर युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घर पर शिकायत करने पहुंचे किशोरी के परिवार वालों से आरोपी युवक के मामा ने गाली-गलौज की और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। रास्ते में ओमप्रकाश के भांजे कल्यान ने किशोरी को बाग में खींच लिया और उसके साथ रेप किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले पहुंचे तो कल्यान जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इसकी शिकायत करने किशोरी के परिवार वाले ओमप्रकाश के घर गए तो उसने गाली-गलौज करते हुए लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए। किशोरी के परिवार वालों ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed