{"_id":"5da9a17ee29624f19e41422424f3f3e5","slug":"rape-with-bhabhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को बंधक बनाकर आठ महीने किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी को बंधक बनाकर आठ महीने किया रेप
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर आठ महीने तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 25 जनवरी 2014 को हुई थी। शादी के बाद पति शहर के बाहर नौकरी करने चले गए। इसी दौरान देवर ने कई बार उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें कीं। जिसे उसने नजरंदाज कर दिया। आरोप है कि 25 मार्च 2014 की रात दस बजे देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ रेप किया। अगले दिन उसने देवर की शिकायत जेठ और सास से की, लेकिन ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही दोषी ठहरा दिया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पति को भी फोन पर बताया, लेकिन उन्होंने भी चुप रहने को कह दिया। इसके बाद देवर ने बंधक बनाकर लगातार आठ महीने तक रेप किया। 19 अक्टूबर 2014 को देवर और ससुराल वालों ने पिटाई करने के बाद मरणासन्न हालत में घर के बाहर निकाल दिया। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।