{"_id":"d0f1427fa70ed848e4b1494775d92d12","slug":"ramesh-brother-s-son-operatives-accused-of-threats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश भैया के बेटे, गुर्गों पर धमकाने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमेश भैया के बेटे, गुर्गों पर धमकाने का आरोप
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
विनोबा सेवा आश्रम के संचालक रमेश भैया, उनकी पत्नी विमला और बेटे मोहित पर छात्रा से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाने वाली महिला ने आरोपियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मृत छात्रा की मां ने एएसपी सिटी को इस बाबत शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि मोहित ने अपने चार-पांच साथियों को लेकर कचहरी गेट पर उसे घेर लिया और मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।
मालूम हो कि लखीमपुर खीरी जिले की एक महिला ने सीजेएम कोर्ट में 17 मार्च को रमेश भैया, उनके बेटे मोहित और पत्नी विमला के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा गया है कि महिला की बेटी का विनोबा सेवा आश्रम में बलात्कार के बाद कत्ल कर दिया गया। इस मामले में शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में तारीख थी। महिला ने बताया कि वह कोर्ट में जाने के लिए दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे कचहरी गेट के पास पहुंची, तभी मोहित ने चार-पांच लोगों के साथ घेर लिया और धमकी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे।
अब एक अप्रैल को होगी सुनवाई
महिला के प्रार्थनापत्र पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सीजेएम शैलेंद्र पांडेय के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई एक अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
महिला के आरोप पर मामले की जांच कराई गई। इसमें महिला का आरोप गलत पाया गया। महिला ने जिस जगह पर धमकी देने का आरोप लगाया है, वहां पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता लगा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
-राजेश कुमार, एएसपी सिटी