फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railway thekedar

आरपीएफ ने रेलवे ठेकेदार के मजदूरों को किया बंद

Sun, 25 Jan 2015 12:43 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 25 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
 आरपीएफ  द्वारा रेलवे ठेकेदार के मजदूरों को पकड़कर उगाही के विरोध में ठेकेदार ने काम रोक दिया, जिस कारण ऐंगवा स्टेशन के यार्ड पर ट्रैक मेंटीनेंस का काम ठप हो गया। बाद में आरपीएफ  द्वारा मजदूरों को छोड़ने पर दो घंटे विलंब से काम शुरू हो सका है। इस घटना की शिकायत आरपीएफ के महानिदेशक को की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल स्टेट के रहने वाले द्रोणवीर सिंह रेलवे ठेकेदार हैं। इनका रेलवे लाइन की मरम्मत का काम ऐगवां स्टेशन पर चल रहा है। ठेकेदार द्रोणवीर ने अधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि ऐंगवा स्टेशन पर काम पर जा रहे उसके पांच मजदूरों को रोजा आरपीएफ के जवानों ने रोक लिया, जिसमें चार मजदूरों से 20 हजार रुपये छीन लिए और मारपीट कर भगा दिया। उनके एक मजदूर धर्मवीर के पास पैसा न होने के कारण उसको रेलवे एक्ट में बंद कर दिया।
विज्ञापन

द्रोणवीर ने अधिकारियों को बताया कि अदालत में जुर्माना जमा कराने की बात लगातार आरपीएफ प्रभारी कहते रहे। करीब आठ लोगों से इसी तरह से पैसा वसूला गया है। ऐंगवा स्टेशन पर काम करने के लिए रेलवे द्वारा शनिवार को दिन में एक बजे से रेलवे का ब्लाक लिया जाना था, जो मजदूरों के बंद होने के कारण नहीं लिया सका और काम ठप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ रोजा द्वारा उनके मजदूर को दोपहर करीब एक बजे छोड़ा गया, जिस कारण दोपहर तीन बजे ब्लाक लिया गया और मजदूरों के पहुंचने के बाद ऐंगवा स्टेशन के यार्ड पर काम शुरू हो सका क्योंकि मामला यार्ड का था इसलिए कोई यातायात प्रभावित नहीं हुआ है ।  
आरपीएफ प्रभारी मो. अनीस खां ने बताया कि कि चेकिंग अभियान के तहत रोजा स्टेशन के समीप बनी सड़क के पास से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



हमारे यहां से रेलवे एक्ट के तहत शनिवार को कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रोजा में कुछ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। ठेकेदार के मजदूरों की गिरफ्तारी का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। आरपीएफ  द्वारा अदालत में जुर्माने की राशि जमा कराने का कोई प्रावधान नहीं है। रोजा आरपीएफ  प्रभारी के ऊपर लगाए आरोपों की जांच कराई जाएगी।
- एसके सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed