फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan thief escaped from police station

पुवायां कोतवाली से भाग निकला चोर

Fri, 10 Jun 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
पुवायां कोतवाली से शुक्रवार को एक चोर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इससे पुलिस में खलबली मच गई। तलाश करने के बाद बमुश्किल एक घंटे बाद चोर पकड़ में आया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। उसे जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी सुधीर कुमार को रोक कर कार चेक की गई तो कार में एक बकरा और चाकू आदि रखा मिला। पूछताछ करने पर सुधीर सकपका गया और इधर उधर की बातें करने लगा। बकरे के बारे में भी वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस उसे थाने ले आई। थाने में सुधीर ने बताया कि वह बकरा चोरी कर के लाया है। वह अक्सर रोड के किनारे चर रहे बकरों को चोरी कर लेता है और बेच देता है। पूछताछ के दौरान सुधीर ने लघुशंका जाने की बात कही। दो सिपाही उसे लघुशंका के लिए ले गए तो सुधीर सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। सिपाहियों ने शोर मचाया तो पुलिस में खलबली मच गई। तमाम सिपाही और एसआई चोर की तलाश में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद चोर वाहन का इंतजार करता हुआ मिल गया। चोर के मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुधीर को चोरी और चाकू रखने के मामले में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed