{"_id":"b0c2753ed50d80cccbfb1f64ff97e64c","slug":"puwayan-actident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हत्यारे’ मैक्स ने फिर लील लीं नौ जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘हत्यारे’ मैक्स ने फिर लील लीं नौ जिंदगी
नवीन मिश्रा, सिंधौली (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शायद आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि दुर्घटनाग्रस्त इसी मैक्स वाहन से करीब दो वर्ष पहले भी एक सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई थी और शुक्रवार को भी एक बार फिर इसी ‘हत्यारे’ वाहन में बैठे नौ लोगों की जान चली गई।
शुक्रवार को सुबह मैक्स वाहन और ट्रक की हुई भिड़ंत में नौ लोगों के मरने की सूचना मिली। इसके बाद जब हादसे का शिकार हुए मैक्स वाहन की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि इससे पहले भी इसी वाहन से एक बार और बड़ी दुर्घटना हो चुकी है, उसमें भी नौ लोग ही मरे थे, जबकि दुर्घटना के वक्त मरने वालों की संख्या दो थी। बाद में जिला अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते सात लोग और मर गए थे।
बता दें कि 22 नवंबर वर्ष 2012 को बृहस्पतिवार के दिन पीरू गांव के पास स्थित पुलिया के पास ट्रक से मैक्स वाहन की भिड़ंत हुई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी, तब मैक्स पुवायां की ओर से आ रही थी। इस दुर्घटना में भी घायल होने वालों में नौकरी-पेशा लोग अधिक थे।
विज्ञापन
दरोगा के नाम है मैक्स वाहन
जिस वाहन से सड़क दुर्घटना हुई है वह पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा के रहने वाले दरोगा करन सिंह माथुर के नाम दर्ज है। माथुर कभी पुवायां तैनात रहे हैं, इस समय गैर जनपद में तैनात हैं। यही कारण है कि इस वाहन में कितनी भी सवारी बैठ जाती थीं, उसे कोई भी नहीं रोकता था।