फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Purchase on purchase wheat at the center assault

गेहूं खरीद को लेकर क्रय केंद्र पर मारपीट

Fri, 08 May 2015 11:16 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Fri, 08 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Purchase on purchase wheat at the center assault
गेहूं खरीद को लेकर चतुरपुर के क्रय केंद्र पर किसान और केंद्र प्रभारी के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव चांदपुर की सहकारी समिति पर एकाउंटेंट हैं और गांव चतुरपुर में लगे गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी हैं। गांव चतुरपुर के रामनिवास, रामदास और ईलू सेंटर गेंहू लेकर आए। गेहूं में मिट्टी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उन्होंने खरीद करने से इंकार कर दिया। इस पर उक्त ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। शोर मचाने पर अन्य किसानों और गांव के लोगों ने बताया।
विज्ञापन

उधर, रामनिवास, रामदास आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लोग कई दिन पूर्व गेहूं लेकर सेंटर पर गए थे। उनसे प्रति क्विंटल 80 रुपए सुविधा शुल्क मांगा गया। इंकार करने पर उनका गेहूं तोलने से इंकार कर दिया गया और उनके बाद में गेहूं लेकर गए कई किसानों को गेहूं तोल लिया गया। शुक्रवार को उन लोगों ने इस बात का विरोध किया तो सेंटर प्रभारी ने गाली गलौज करते हुए झूठू मामले में जेल भिजवा देने की धमकी दी। रामनिवास ने बताया कि प्रभारी ने उन लोगों के खिलाफ झूठी तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed