फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prize of ten thousand Imran killer arrested

दस हजार का इनामी हत्यारा इमरान गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2015 08:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
Prize of ten thousand Imran killer arrested
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई में छह साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी और दस हजार के इनामी बदमाश इमरान को सदर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इमरान के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अलीजई में 60 वर्षीय खुर्शीदा बेटी गुलशन (25 वर्षीय) के साथ अपने मकान में रहती थीं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके मकान में बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के गांव यासीन नगर गौटिया निवासी इमरान उर्फ जमील उर्फ असलम रहता था। इमरान ने अपने साथी मेंहदी और डम्पी उर्फ आबिद के साथ मिलकर 27 मार्च 2009 खुर्शीदा और गुलशन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। तीनों खुर्शीदा के घर से जेवर और नगदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस ने थाना सदर बाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मेंहदी हसन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मेंहदी हसन को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मेंहदी वर्तमान समय में जेल में है। डीआईजी ने फरार इमरान और डम्पी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। दस जनवरी 2015 को थाना सदर बाजार पुलिस ने डम्पी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार इमरान की तलाश में सदर एसएसआई प्रभुकांत को टीम के साथ लगाया था। शनिवार की रात गदियाना चुंगी के पास पुलिस टीम की इमरान से मुठभेड़ हो गई। इमरान ने पुलिस टीम पर निशाना बनाते हुए एक फायर भी किया था। पुलिस ने घेराबंदी करके इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में इमरान ने बताया कि वर्तमान में वह बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव सनईया में रह रहा था।
विज्ञापन


इमरान का अपराधिक इतिहास
- बरेली के भुता थाने में धारा 307 का मुकदमा।
- बरेली के भोजीपुरा थाने में धारा 379/411 का मुकदमा।
- बरेली के इज्जतनगर थाने में धारा 379/411 के दो और एक गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा।
- बरेली के थाना बिथरीचैनपुर में धारा 394, 307 और आर्म्स एक्ट के मुकदमे।
- थाना सदर बाजार में 302 का मुकदमा दर्ज है।

टीम को किया गया सम्मानित
इमरान को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई प्रभुकांत, हेड कांस्टेबिल राजेश कुमार, सिपाही धर्मेंद्र और शाहिद अली को एएसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed