{"_id":"1c9bfb4fe7bb9f40ffc9c1ac88326a29","slug":"principal-mysterious-disappearance-manner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक रहस्मय ढंग से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक रहस्मय ढंग से लापता
जैतीपुर।
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय अगरोली के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। घरवालों ने अपहरण की आशंका से थाने में तहरीर दी है। वहीं उनकी बाइक बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव नगला जस्सी के निकट चाबी सहित पंचर खड़ी मिली है।
बरेली के थाना फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी प्रधानाध्यापक के पुत्र देवेश पांडेय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ओमप्रकाश पांडेय अगरोली में प्रधानाध्यापक है। शनिवार सुबह वह बाइक से विद्यालय आए, लेकिन शाम चार बजे तक घर नही पहुंचे तो उनके मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। इस पर विद्यालय में फोन पर पता किया तो बताया कि वह एक बजे चले गए हैं। घरवालों सहित परा मोहल्ले के लोगों के साथ खोजते हुए आ रहा था तो नगला जस्सी गांव के पास उसके पिता की बाइक खड़ी मिली। चाबी बाइक में लगी थी। पिछले टायर में हवा नहीं थीं। उसने फरीदपुर पुलिस को फोन किया तो पुलिस की गाड़ी मौके पर आई और उन्होंने यह गांव फतेहगंज पूर्वी थाने का बताया और फोन कर पुलिस को सूचना दी। फतेहगंज पूर्वी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिता को तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नही चल सका है। अपहरण की आशंका से फतेहगंज पूर्वी थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।