फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pregnant woman brutally beaten for dowry

दहेज के लिए गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा

Wed, 17 Feb 2016 12:21 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

ससुराल वालों ने दहेज की खातिर गर्भवती महिला को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। नाजुक अंगों पर भी चोट के निशान हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी संवेदनहीनता दिखाई। महिला 12 घंटे तक थाने में तड़पती रही और पुलिस ने तो उसका इलाज करवाया और न ही रिपोर्ट लिखकर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे महिला को प्राथमिक अस्पताल रेफर किया लेकिन वहां महिला डाक्टर न होने के कारण वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मंगलवार की शाम महिला के पति को मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश देने का दावा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन

खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव बिवियापुर निवासी राजू ने बताया कि उसने अपनी बहन रूबी की शादी अप्रैल 2015 में खुटार के गांव नवदिया दरोदग्रह निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन बहनोई संतुष्ट नहीं था। बहनोई और उसका परिवार 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करने लगे। एक सप्ताह पूर्व बहनोई और उसके परिवार के लोगों ने बहन को डंडे से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। इसके बाद बहन को एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की जाती रही। खाने को भी नहीं दिया गया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गांव के एक व्यक्ति ने उसे मामले की जानकारी दी तो सोमवार को बहन की ससुराल पहुंचकर उसे छुड़ाया।
विज्ञापन

राजू ने बताया कि वह सोमवार की रात 11 बजे बहन को लेकर खुटार थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बहन रात भर थाने में दर्द से कराहती रही लेकिन उसे इलाज भी नहीं मिला। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार सुबह सीओ को फोनकर मामले की जानकारी दी तब दीवान ने रूबी को सरकारी अस्पताल भेज दिया, लेकिन रिपोर्ट तब भी दर्ज नहीं की। सरकारी अस्पताल में महिला डाक्टर नहीं थी और चोट के कारण नाजुक अंगों से खून निकल रहा था, इसलिए डॉक्टरों ने रूबी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू की तहरीर पर उसकी बहन रूबी के पति विपिन के खिलाफ धारा 498ए, 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- जसवीर सिंह, एसओ खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed