{"_id":"5886465b4f1c1b5c02cf449b","slug":"police-searched-on-charges-of-taking-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाशी में पुलिस पर रुपये निकालने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाशी में पुलिस पर रुपये निकालने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करने के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक ने पुलिस पर जामा तलाशी के दौरान रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया। जांच में मामला झूठा पाया गया। रोजा के न्यू चर्च कालोनी निवासी विनीत सिंह को अलीजई मोहल्ले से 100 डायल पुुलिस रविवार रात 9.30 पकड़कर सदर थाने ले गई। विनीत ने आरोप लगाया कि जामा तलाशी के दौरान सदर थाने में पुलिस ने उसके पास से ढाई हजार की नकदी और मोबाइल निकाल कर कब्जे में ले ली। सोमवार सुबह उसे जब रुपये वापस किए गए तो उसमें से 1470 रुपये गायब थे। मामले की शिकायत इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह से की गई तो उन्होंने 100 डायल पुलिस और ड्यूटी पर तैनात मुंशी से जानकारी कर पड़ताल की तो मामला झूठा पाया गया। 100 डायल पुलिस ने बताया कि जामा तलाशी के दौरान वीडियो रिकार्डिंग की गई थी।
विज्ञापन