{"_id":"561faa474952d6836bb849fb19938f9d","slug":"police-proud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने कारोबारी पर राइफल तानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने कारोबारी पर राइफल तानी
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
एक विवाह समारोह से लौट रहे सपा नेता और स्वर्णकार कल्याण परिषद के नगर अध्यक्ष पर एक सिपाही द्वारा राइफल तान देने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी के प्रतिष्ठान पर अनेक लोग एकत्रित हो गए। बाद में दोनों पक्षों में गिले शिकवे दूर करने के बाद सुलह हो गई।
सपा व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा स्वर्णकार कल्याण परिषद के नगराध्यक्ष श्याम रस्तोगी पालिका सदस्य पुत्र रितेश रस्तोगी के साथ एक विवाह समारोह से रात लगभग पौने ग्यारह बजे घर लौट रहे थे, उसी समय सामने से आ रहे एक सिपाही ने फिल्मी स्टाइल में कूद कर राइफल तानते हुए रोक लिया और कहा कि सड़क पर गालियां क्यों बक रहे हो। सपा नेता ने इस पर आपत्ति जताते हुए गाली देने से इन्कार किया गया, तो सिपाही ने गलत फहमी होने का वास्ता देते हुए पल्ला झाड़ लिया। बाद में जब सपा नेता और शुभचिंतकों ने एसपी को घटनाक्रम की जानकारी देने का मन बनाया तो कुछ संभ्रात लोगों ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों में सुलहनामा करा दिया।