{"_id":"eb4f6a170c237c5ea3859623945d2463","slug":"police-elderly-servant-jmmn-did-the-knockout-moribund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग झम्मन दास को पुलिस ने पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग झम्मन दास को पुलिस ने पीटकर किया मरणासन्न
शाहजहांपुर
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों से जमीन के विवाद को लेकर सेहरामऊ दक्षिणी थाने के हल्का सिपाहियों ने 70 साल के बुजुर्ग झम्मन दास की मदद करने के बजाय उन्हें खेत पर बुरी तरह पीटा और वहां से घर लाकर भी निर्ममता से पिटाई करके मरणासन्न कर दिया। सुबह तक झम्मन की बेहोशी नहीं टूटी तो थाने के सिपाही उसे जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
झम्मन दास सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बंजर केरहने वाले हैं। पुलिस केसाथ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे उनकेपरिवार के सदस्य विनय ने बताया कि झम्मन का पड़ोस में ही रहने वाले बिरादरी के एक व्यक्ति से जमीन विवाद चल रहा है। इसी खुन्नस में पिछले दिनों दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने झम्मन के कुछ पेड़ काट लिए। इसकी तहरीर थाने में दिए जाने पर दो सिपाही एक होमगार्ड के साथ रविवार को शाम झम्मन के घर गए।
विनय के अनुसार एक सिपाही घर बैठा रहा और दूसरा होमगार्ड के साथ खेत पर गया। वहां मौजूद मिले झम्मन से पूछताछ करके सिपाही ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए घर तक लाए और वहां भी इतना पीटा कि गश खाकर गिर गया। होमगार्ड समेत सिपाही लौट गए, लेकिन सुबह तक झम्मन को होश नहीं आने की खबर पाकर आनन-फानन गांव जा पहुंचे। जिल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस वाले चले गए। झम्मन की पत्नी की मौत हो चुकी है और बेटा राकेश लखनऊ में मेहनत-मजदूरी करता है। उसकी पत्नी और चार अबोध बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी बुजुर्ग झम्मन पर है।
विज्ञापन
‘शिकायतकर्ता और प्रतिवादी दोनों रिश्तेदार हैं। इनका जमीन को लेकर विवाद है। दोनों ओर से शिकायत की तहरीर दी गई है। आपसी मारपीट के बाद इन लोगों में समझौता भी हो गया था। बाद में मारपीट कैसे हुई इस मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस द्वारा पीटने की बात पूरी तरह से गलत है।’
- केके वर्मा, थाना प्रभारी, सेहरामऊ दक्षिणी
महिला का लाठी से सिर फोड़ा
शाहजहांपुर। शौच के लिए जा रही महिला को गांव के एक व्यक्ति ने लाठी मारकर घायल कर दिया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कांट थाना क्षेत्र के गांव रामपुर की राजवती पत्नी राजकिशोर अपनी सास गुड्डी के साथ रविवार शाम को शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के ही गोकुल ने सिर पर लाठी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि महिला घटना की वजह को स्पष्ट नहीं कर सकी।