फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested two crooks encounter, revolver recovered loot

पुलिस मुठभेड़ दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की रिवाल्वर बरामद 

Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two crooks encounter, revolver recovered loot
पुलिस मुठभेड़ दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
थाना आरसी मिशन ने रविवार की रात दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाशों से लूटा गया रिवाल्वर और मोबाइल बरामद हुआ है। पांच दिन पहले रिलायंस थर्मल पॉवर के पास से बदमाशों रिलायंस के सुरक्षा कर्मी से रिवाल्वर और मोबाइल लूटा था। 
विज्ञापन

थाना आरसी मिशन में हुई प्रेसवार्ता में सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र ने बताया कि रिलायंस थर्मल पावर के सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह बीती सात सितंबर की रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद पीछे दो नंबर गेट से साइकिल लेकर टाउनशिप जाने के लिए निकले थे, करीब सौ कदम दूरी पर घात लगाए बदमाशों ने देवेंद्र सिंह को तमंचा दिखाकर उनका रिवाल्वर और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की रात इंस्पेक्टर भरत कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ बाड़ीगांव के पास गश्त कर रहे थे, तभी मुखिबर से सूचना मिली कि पापुलर के बाग के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने बदमाशों को घेराबंदी कर ली। बदमाशों पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दो बदमाशों को दबोच लिया। इनकी इनके पास से एक रिवाल्वर, एक तमंचा और लूट का मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश क्षेत्र के गांव चकपरमाली निवासी छोटेलाल और सत्यवीर उर्फ बाबा हैं। फरार होने वाले साथियों में गांव के सोनू, वीरेंद्र उर्फ कल्लू और धनपाल हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed