{"_id":"ae89dd8b708c32bcb9701912b9064cd1","slug":"poles-on-demand-wage-domineering-brothers-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूूरी मांगने पर दबंग भाइयों ने डंडों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूूरी मांगने पर दबंग भाइयों ने डंडों से पीटा
मिर्जापुर।
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी मांगने पर दबंग भाइयों ने मजदूर की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इससे मजदूर का सिर फूट गया। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मजदूर की पिटाई करने वाले एक दबंग को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
सादिकपुर गांव निवासी बटेश्वर भुर्जी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने गांव के घासीराम के खेत में मजदूरी पर गेहूं की कटाई की थी, तब उसे घासीराम ने मजदूरी फिर ले लेने को कहकर टरका दिया था। वह तब से लगातार मजदूरी मांगता रहा, लेकिन उसे मजदूरी के रुपये नहीं मिले। वह कई बार थाने भी आया, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। रविवार सुबह दिवाली के त्योहार का वास्ता देकर उसने मजदूरी मांगी, तभी घासीराम के पुत्र शंकर व विनोद ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद आरोपी शंकर को गिरफ्तार हवालात में डाल दिया।
00
जान की धमकी देने वाले पर नहीं हो रही कार्रवाई
मिर्जापुर। पुलिस की लापरवाही से साधारण आदमी का दबंगों ने जीना मुहाल कर रखा है। पुलिस इन शिकायतों पर तवज्जोह नहीं देती है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे के निवासी रतन कुमार को पड़ोसी ने न्यायालय में चल रहे इकरारनामे केे मुकदमे को वापस नहीं लेने पर तीन नवंबर को सरेआम रोड पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपराधी किस्म के युवक की धमकी से भयभीत पीड़ित ने तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुुहार की। एसओ नेे तहरीर पर हल्का दरोगा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश देे दिया, लेकिन हल्का दरोगा नेे आरोपी सेे पूछताछ तक करनेे की जरूरत नहीं समझी।