फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   poision spry on wheat

दबंगों ने कीटनाशक का स्प्रे कर गेहूं की फसल की नष्ट

Wed, 28 Jan 2015 12:10 AM IST
जैतीपुर, शाहजहांपुर
जैतीपुर, शाहजहांपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

खेती के विवाद में रंजिशन पांच एकड़ गेहूं की फसल पर कीटनाशक का स्प्रे कर दबंगों ने उसे नष्ट कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

क्षेत्र के गांव विक्रमपुर (मकरंदपुर) के हरीकांत पुत्र शेर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने 32 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई है। बीती 21 जनवरी को उसके पुत्र ने देखा कि कुछ लोग मोटर साइकिल से गांव में आए थे। इनके साथ स्प्रे मशीन भी थी। 22 जनवरी को बरसात होती रही। इसी दौरान इन लोगों ने उसके गेहूं में कीटनाशक दवा का स्प्रे कर दिया। 23 जनवरी को जब वह खेत पर गया तो देखा कि उसके गेहूं पीले पड़ गये थे। फसल नष्ट होने से उसका लाखों का नुकसान हुआ है। आरोप है कि गेहूं की फसल उपरोक्त लोगों ने ही नष्ट की है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद न्यायालय में चल रहा है। गेहूं की फसल नष्ट हुई है। जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed