फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overbridge near the woman robbed of 25 thousand

ओवरब्रिज के पास महिला से 25 हजार की लूट

Sun, 07 Jun 2015 11:05 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Overbridge near the woman robbed of 25 thousand
 थाना सदर बाजार क्षेत्र में रविवार को टाउनहाल ओवरब्रिज के पास दो युवकों ने झांसा देकर बातों में एक महिला से 25 हजार रुपये की लूट कर ली। घटना की खबर लगते हुए थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी रामनिवास की पत्नी बाला देवी शाम को जेल रोड स्थित अपने मायके जा रही थीं। रास्ते में टाउनहाल ओवरब्रिज के पास एक युवक ने बाला देवी को रोक लिया। युवक ने महिला को झांसा देकर फंसाने का प्रयास किया। युवक ने गृहदशा ठीक करने के लिए महिला से रुपये देने की बात कही, लेकिन महिला ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बीच एक दूसरा युवक मौके पर पहुंच गया। दूसरे युवक ने महिला को बातों में फंसा लिया। इसी बीच दोनों युवक महिला के हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गए। बैग छीनते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये और एक जोड़ी सोने के झाले थे। झालों की कीमत करीब बीस हजार रुपये है। घटना की सूचना लगने पर मौके पर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिस पीड़िता को थाने ले आई, लेकिन देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed